कुम्भराज: उमरिया खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में पति-पत्नी और जेठानी को घेर कर कुल्हाड़ी लाठी सरिया से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Jun 24, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के उमरिया खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। 24 जून को दर्ज मामले में फरियादी महिला मोटी बाई ने पुलिस को बताया, कल सुबह घर के बाहर थी फतेहपुर गांव के 4 लोगों ने गाली गलौज की, विरोध पर कुल्हाड़ी लाठी सरिया से मारपीट की। बचाने आए पति और जेठानी को भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, तीन घायलों का मेडिकल कराकर उपचार जारी है।