डिंडौरी: करंजिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
जनपद पंचायत करंजिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे किया गया जहां स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और नशे के दुष्परिणामों से आम जनों को अवगत कराते हुए जानकारी दी । कलाकारों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से तंबाकू गुटका बीड़ी सिगरेट शराब जैसे अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों दुष्प्रभाव का मंचन किया ।