धमतरी: कलेक्टर ने घटिया आंगनबाड़ी निर्माण के मामले में ठेकेदार को भेजा नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब, वरना होगी कार्रवाई
घटिया आंगनबाड़ी निर्माण के मुद्दे पर आखिरकार कलेक्टर ने भी एक्शन लिया है और ठेकेदार को नोटिस थमाकर तीन दिनों के भीतर निर्माण सुधारने या उचित जवाब देने की बात कही है अन्यथा एक पक्षीय कार्रवाई की बात कही है आपको बता दे कि गुरुवार को जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि लालबगीचा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी के घटिया निर्माण का मामला तुल पकड़ा था