बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के माधोपुर में गोलीबारी, एक व्यक्ति जख्मी, DSP ने दी जानकारी
सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बख्तियारपुर के माधोपुर में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को लेकर सुबह 11 बजे DSP आयुष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली कि संजय यादव को पांच-छः लोगों ने मिलकर गोली मार दी है। मनोज यादव और संजय यादव के बीच पुरानी रंजिश है पहले से दोनो पक्ष के बीच विवाद है पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है।