बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के माधोपुर में दो पक्षों में गोलीबारी, संजय यादव गंभीर रूप से घायल
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 8 बजे पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हो गई। इस दौरान एक पक्ष के संजय यादव को गर्दन के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए बख्तियारपुर CHC पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया।