राजातालाब: हरसोस में प्रभावित किसानों ने सरकार व वीडीए की बुद्धि शुद्धि के लिए निकाली कलश यात्रा
सरकार व वीडीए की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रभावित किसानों ने निकाली कलश यात्रा वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के हरसोस गांव में भूमि अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार सुबह लगभग 08 बजे को हरसोस, गंजारी और हरपुर गांव के प्रभावित किसानों ने एकजुट होकर हवन-यज्ञ एवं कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम मंगल बाबा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।