बड़ौत: बरनावा निवासी आरोपी को 1.550 Kg अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Mar 31, 2026 मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि थाना बिनौली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपी अहसान अब्बास पुत्र खलील अब्बास निवासी ग्राम बरनावा के विरुद्ध थाना बिनौली पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।