दरभंगा: आयुक्त ने प्रमंडल के सभी थानों में CCTV, विकास योजनाओं व विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की
दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता मे प्रमंडल स्तरीय विकास योजनाओं की प्रगति ,विधि-व्यवस्था की स्थिति एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली एवं थानों मे सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे पुलिस उप महानिरीक्षक, दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5 बजे दी।