दरभंगा: आईसा ने छात्रों के सवाल पर 13 मार्च को विश्वविद्यालय में होने वाली सीनेट मीटिंग के घेराव का लिया निर्णय।
विश्वविद्यालय में होने वाली सीनेट मीटिंग के आलोक में आइसा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष शम्स तबरेज़ की अध्यक्षता में सेंट्रल लाइब्रेरी प्रांगण में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्रों से जुड़े व्यापक मुद्दों पर आगामी सीनेट मीटिंग का घेराव किया जाएगा।