कांग्रेस नेता कवींद्र इष्टवाल ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें महाराज ने कहा था कि प्रदेश में जो भी विकास हुआ है, वह वर्ष 2013 के बाद हुआ है। इष्टवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ा है।
उन्होंने महाराज को उनकी पत्नी अमृता रावत के हालिया बयान की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में प्रमुख विकास कार्य कांग्रेस सरकार के दौरान हुए थे। इष्टवाल ने तंज कसते हुए कहा, "पहले महाराज और उनकी पत्नी यह तय कर लें कि दोनों में से सच कौन बोल रहा है।
#Uttarakhand #Congress #BJP #KavindraIshtwal #SatpalMaharaj #AmritaRawat #PoliticalStatement #UttarakhandPolitics #PahadSamachar