राजातालाब: सेवापुरी विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता जन स्वाभिमान दिवस रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हुए
वाराणसी। अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 77वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस रैली में भाग लेने के लिए गुरुवार सुबह लगभग 07 बजे सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान से लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हुए।