कटनी ग्रामीण: रीठी थाना क्षेत्र में भाई ने भाई के साथ किया शर्मनाक काम, नुकीली चीज से हमला कर फोड़ा सिर
कटनी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां भाईचारे का रिश्ता खूनी विवाद में बदल गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि एक भाई ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई,