शामली: शामली के माजरा रोड पर पुलिस ने चलाया साइबर जन जागरूकता अभियान, दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शामली के माजरा रोड पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के पास जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को आनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया के दुरूपयोग एवं डिजिटल भुगतान से जुड़े खतरों से अवगत कराया।