गोपालगंज: राधागंज के पास भोरे-मीरगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के राधागंज के समीप भोरे–मीरगंज मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले