कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पुजारीपारा में कक्षा कक्ष के भीतर ईसाई धर्म से जुड़े प्रतीक पाए जाने के वायरल वीडियो के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकारी...