नवादा: कादिरगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत
Nawada, Nawada | Jun 12, 2026 कादिरगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई मृतक महिला की पहचान कमालपुरा गांव निवासी बच्ची देवी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह में घूमने के लिए निकली हुई थी तभी रेलवे ट्रैक पर करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।