कांके: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल नाथवानी ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, सियासी सरगर्मी तेज।
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2026 झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को झारखंड विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।