चंदिया: चंदिया थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, रास्ता रोककर दबंगई
Chandia, Umaria | Apr 21, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरेई के कमानिया गेट के पास मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रोझन थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी निवासी विसर्जन सिंह और विराट सिंह के साथ कुछ लोगों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।बताया की लड्डू यादव और उसके साथियों ने पीड़ितों को रोककर विवाद किया और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिये है ।