मंझनपुर: महावाघाट पुलिस की कार्रवाई में वारंटी अभियुक्तों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महेवाघाट पुलिस को बुधवार को लगभग 12 बजे अहम सफलता मिली है। थाना महेवाघाट पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 89/23 धारा 323, 354, 504, 506 भादवि से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।