30 दिन की सफाई का एग्रीमेंट, रविवार को कचरे का ढेर! अमरपुर नगर पंचायत पर उठे सवाल
बांका के अमरपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रविवार को वार्ड नंबर 12 समेत शहर के कई हिस्सों में कचरा पसरा नजर आया। सड़क किनारे प्लास्टिक, पॉलीथिन और खाद्य पदार्थों के पैकेट समेत अन्य कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
वार्ड नंबर 7 के पार्षद पंकज कुमार दास ने सफाई संवेदक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एग्रीमेंट, सफाई कर्मियों की उपस्थिति और भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच की मांग की है। पार्षद के अनुसार सफाई के लिए 30 दिनों का एग्रीमेंट है, जिसमें रविवार भी शामिल है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अधिकारियों से नियमित सफाई कराने और कचरा हटाने की मांग की है।
बांका और अमरपुर की हर बड़ी खबर के लिए Banka Update को Follow/Subscribe करें।
Amarpur News, Amarpur Nagar Panchayat, Amarpur Safai News, Amarpur News Today, Banka News, Banka Update, Amarpur Bihar News, Banka Latest News, Nagar Panchayat Amarpur, Amarpur Ward 12, Amarpur Garbage News, Amarpur Safai Vyavastha, Banka News Today, Bihar News
l
#Ban
Amarpur, Banka | Oct 4, 2026