सोहागपुर: खनिज विभाग की टीम ने कल्याणपुर से पत्थर से भरा ट्रक पकड़ा, खनिज अधिनियम के तहत की कार्रवाई
शहडोल शुक्रवार को लगभग 3:00 बजे खनिज विभाग की टीम ने पत्थर से लोड एक ट्रक को कल्याणपुर से पकड़ा है,और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद खनिज विभाग की टीम कल्याणपुर पहुंची और पत्थर से लोड ट्रक को कोतवाली थाने में खड़ा करवाया है,कार्यवाही में खनिज विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही है।