पलासी: डेंगा चौक-जुड़ैल सड़क जर्जर, बारिश में बढ़ी परेशानी
Palasi, Araria | Jun 24, 2026 अररिया जिले के पलासी प्रखंड में डेंगा चौक से जुड़ैल गांव जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क बदहाली की कहानी बयां कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है।