फतुहा: नदी थाना पुलिस ने बॉली कुआं के पास से आठ ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 17, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बॉली कुआं के पास से 8 ग्राम स्मैक जो कुल 24 डिबिया में बंद है के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज गुलमहिया चक गांव निवासी रविंद्र यादव के पुत्र नीरज कुमार है। नदी थाना अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेजा जा रहा है।