जांजगीर: जांजगीर के चंदनिया पारा में युवक की तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनिया पारा में युवक की अचानक तबियत खराब होने पर युवक को जिला अस्पताल लाया गया. यहां जिला अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, चंदनिया पारा निवासी दीपक यादव की अचानक तबियत खराब होने पर उसके परिजन दीपक यादव को जिला अस्पताल लाया।