कानपुर: फर्जी जज बनकर लड़कियों को ठगने वाले ने किया कबूलनामा
नवाबगंज स्थित घर से गिरफ्तार हुए ठग विष्णु शंकर गुप्ता का कबूलनामा सामने आया है।विवेचक ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे बताया ठग ने अपने कबूलनामा में बताया कि उसने स्पेशल 26 और ब्लफ मास्टर जैसी मूवी देखने के बाद यह प्लान बनाया कि वह जज बनकर लड़कियों को निशाना बनाएगा और ऐसे में पुलिस भी कार्रवाई से बचेगी और वह पकड़ा भी नहीं जाएगा।