टीकमगढ़: ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है गुरुवार देवराज सागर हाईवे रोड पर सरदार सिंह पार्क के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।आज दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पुलिस पंचनामा करवाई के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।