नारायणपुर: बेटी की विदाई मांगने पर मारपीट का आरोप
नारायणपुर बलाहा गांव में बेटी की विदागरी मांगने पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित पिपरा लतीफ गांव निवासी मो. जाकिर ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर फैसल, शहबाज समेत अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में गाली-गलौज, दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया गया है।