फतेहपुर: शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया, कोर्ट से जारी लिस्ट के अतिरिक्त काउंसलिंग कराने का आरोप
फतेहपुर जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चल रही 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की काउंसिलिंग को लेकर फतेहपुर में विवाद खड़ा हो गया है। कोर्ट और शासन के आदेश पर 19 अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाकर कहा कि जिनका लिस्ट में नाम नहीं उनकी भी करवा रहे काउंसलिंग।