मंझनपुर: ऑपरेशन चक्रव्यूह की बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म कांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, करारी पुलिस का शिकंजा
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत करारी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के चर्चित मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में प्रकाश में आए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 15 मार्च 2026 को थाना करारी क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समीर पुत्र शरीफ उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया।