पूसा: वैनी थाना एवं दिगम्बरा के बीच ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, लोगों ने सड़क को किया जाम
समस्तीपुर जिले के वैनी थाना एवं दिगम्बरा के बीच बुधवार 9:00 बजे के आसपास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत। आक्रोशित लोगों ने ताजपुर पुसा मार्ग को किया जाम। घटना की सूचना मिलते ही वैनी पूसा एवं ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।