मसूदा: बांदनवाड़ा खेड़ी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर NH-48 जाम करने वाले मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, ट्रक भी किया गया जब्त
Masuda, Ajmer | Jun 28, 2026 पुलिस थाना भिनाय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांदनवाड़ा खेड़ी टोल प्लाजा पर कानून व्यवस्था भंग कर तोड़फोड़ करने और हाईवे जाम करने वाले मुख्य आरोपी समेत 4 लोगो को रविवार दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।टोल प्लाजा पर हाईवे जाम कर टोल बूथ,कांच,फर्नीचर,आईटी उपकरण व प्रशासनिक कार्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।