पनागर: पहलगाव आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने शहीद हमीद अब्दुल चौक पर प्रदर्शन किया
कांग्रेसियो ने पहलगाव में हुए पर्यटकों के ऊपर आतंकी हमले को लेकर गुरुवार की शाम 5 बजे शहिद हमीद अब्दुल चौक में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन कर भारत सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की साथ ही आतंक का साथ देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस दौरान कांग्रेसियो ने कहा की भारत सरकार ऐसे आतंकवादियों को ढूंढकर मारे।