पनागर: त्रिपुरी युवा मोर्चा ने जय जवान जय किसान प्रतिमा के पास पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
त्रिपुरी युवा मोर्चा ने पहलगाव में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को लेकर बुधवार शाम 7 बजे जय जवान जय किसान प्रतिमा के निचे कैंडल जलाकर शहिद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान त्रिपुरी युवा मोर्चा के सदस्यों ने हमले की निंदा करते हुए भारत सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की।