जिला नियोजनालय मधेपुरा के द्वारा एक पत्र जारी कर सूचित किया है कि 5 फरवरी को आलमनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में जॉब शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग पदों पर भर्तियां ली जाएगी। उक्त शिविर के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में युवा भाग ले इसको लेकर सूचना का आदान-प्रदान हो रहा है। उक्त शिविर विभाग के द्वारा एकदिवसीय आयोजित किया जाएगा।