चित्तौड़गढ़: जिला चिकित्सालय में 7 महीने की गर्भवती महिला की हुई मौत, परिजनों ने कहा- समय पर नहीं मिला उपचार
जिला चिकित्सालय में 7 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गईl परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि खून की कमी के कारण उसकी मौत हुई। फिलहाल, मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाडाखेड़ा की कैलाशी बाई पत्नी माधव भील को रविवार को अस्पताल लाया गया। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर नहीं आये। डॉक्टर आए तब तक दम तोड दिया था।