कटनी नगर: माधवनगर थाना अंतर्गत एससी डेहरू लाइन में शराब और गांजे का हो रहा करोबार,परेशान रहवासी पहुँचे एसपी कार्यालय की शिकायत
माधवनगर क्षेत्र अंतर्गत एसीसी नेहरू लाइन में महिला रजनी निषाद और राजकुमार निषाद के द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थ गांजे का कारोबार किया जा रहा है यह आरोप क्षेत्र के रहवासियों ने लगाते हुए आज शनिवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है। क्षेत्र के लोगो ने बताया कि असामाजिक तत्वों के कारण रहना भी दूभर है।