बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिला पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 और त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 175 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 और त्रिनेत्र, वृत्ताधिकारियों के निर्देशन में 54 पुलिस टीमों के 231 पुलिसकर्मियों ने जिले के 311 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आबकारी अधिनियम में 13 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने 129 लीटर देशी हथकड़ शराब, 45 बीयर बोतलें जब्त कीं तथा 56 अवैध शराब भट्टियां नष्ट कर 4655 लीटर महुआ वॉश नष्ट कि।