सिमरी: विशुनपुर मौजा में आग से 8 बीघे गेहूं की फसल राख, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Simri, Buxar | Apr 3, 2026 विशुनपुर मौजा में शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 8 बीघे में लगी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई। घटना से गांव के किसान उमाशंकर बिंद, उमेश बिंद, शक्ति बिंद समेत कई किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।