गुमला: गुमला को रेल लाइन से जोड़ने की दिशा में पहल पर प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन ने जताया आभार
Gumla, Gumla | Jun 16, 2026 झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन ने गुमला जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में हो रही पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार जताया है। संगठन की जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी ने जारी बयान में कहा कि गुमला को रेल लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर संगठन वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहा था।