फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ अभियान में सोमवार दोपहर एक बजे नई सराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताते हैं कि, पुलिस ने हत्या के अलावा अन्य मामलों में बीते 6 साल से फरार चल रहे आरोपी दीपक पुत्र भूषण केवट निवासी ढीमर मोहल्ला कोलारस हाल मुकाम महिदपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर और अन्य स्टाफ शामिल रहा