अकबरपुर: माननीय मुख्यमंत्री ने ग्रामीण परिवहन योजना-2026 के अंतर्गत बस सेवा का शुभारंभ किया, विधायक रसूलाबाद भी उपस्थित
माननीय मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना-2026 के अंतर्गत विधायक रसूलाबाद पूनम शंखवार एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा माती कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह बस सेवा तिस्ती, रसूलाबाद से कंहिजरी, रूरा होते हुए अकबरपुर-माती तक संचालित होगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।