अनूपशहर: अनूपशहर के संविलियन विद्यालय मलकपुर में आयोजित हुआ नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह
अनूपशहर के संविलियन विद्यालय मलकपुर में प्रधान अध्यापक भीष्म सिंह द्वारा एक नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मलकपुर बानो बेगम ने की।