चित्तौड़गढ़: केशव माधव सभागार में द रेडिएंट स्टार परीक्षा का सम्मान समारोह हुआ आयोजित, सभापति संदीप शर्मा रहे मौजूद
चित्तौड़गढ़ में द रेडिएंट स्टार एकेडमी की परीक्षा स्टार का सम्मान समारोह केशव माधव सभागार में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में चित्तौड़गढ़ के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा को अहम बताया।