चित्तौड़गढ़: गांधीनगर में जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ की वार्षिक आमसभा 2023-24 की बैठक का हुआ आयोजन
गांधीनगर में स्थित जोहर भवन में आज रविवार को जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ की वार्षिक आमसभा 2023 24 की बैठक का आयोजन किया गया ।आयोजित हुई आम सभा की बैठक में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समाजजन भी मौजूद रहे। वहीं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श का रूपरेखा तय की गई।