चित्तौड़गढ़: बिजयपुर निवासी समाजसेवी दिनेश वैष्णव को नेशनल ह्मयूनिटी अवार्ड-2024 से किया गया सम्मानित
बिजयपुर के रक्तमित्र और समाजसेवी दिनेश वैष्णव नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित। चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर निवासी दिनेश वैष्णव को उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए श्रीगंगानगर में हेल्प इंडिया फाउंडेशन द्वारा मोती पैलेस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह जानकारी आज रविवार को प्रेस नोट जारी करके दी गई है