गुरारू: गुरारू में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती
Guraru, Gaya | Apr 14, 2026 अंबेडकर जागृति चेतना मंच के बैनर तले मंगलवार दोपहर 12 बजे गुरारू स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान में बोधिसत्व, भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा सह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला पासवान ने की, जबकि संचालन बली पासवान द्वारा किया गया।