तारानगर: तारानगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ की कार्रवाई, 02 टोपीदार बंदूकें जब्त, अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में तारानगर पुलिस थाना टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखे गए हैं। दबिश के दौरान खेत से दो अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूकें बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात मुल्जिम के खिलाफ प्रकरण सं या 135/2026, धारा 3/25 आर्मस एट में मामला दर्ज किया है।अवैध हथियार रखने वाले आरोपी की तलाश जारी है।