चांदवा: नगर मंदिर प्रांगण में शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की हुई प्रमंडलीय बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मां उग्रतारा नगर मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर करीब एक बजे सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की प्रमंडलीय बैठक राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भुवन भास्कर की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक स्वास्ति वाचन के साथ किया गया।