नैनपुर: नगर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, बुद्ध विहार से निकली भव्य शोभायात्रा
Nainpur, Mandla | Apr 14, 2026 नगर में अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध विहार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं शामिल हुई शोभायात्रा मुख्य मार्ग में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया।