हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में 60 सेकंड की देरी से पहुंची छात्राएं, टूटा खाकी बनने का सपना
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जिले के 40 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से महज 60 सेकंड देरी से पहुंची कई छात्राओं को केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। छात्राएं अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर विनती करती रहीं कि उन्होंने पिछले एक साल से परीक्षा की तैयारी की है।